{"_id":"69b847cc438c254c8409d754","slug":"bijnor-sub-inspector-sunil-kumar-posted-at-nagina-dehat-police-station-dies-during-treatment-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: घटना पर जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, थाने के दरोगा सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: घटना पर जाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत, थाने के दरोगा सुनील कुमार की उपचार के दौरान मौत
Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:42 PM IST
सार
नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार की नजीबाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना पर जाते समय रास्ते में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि 55 वर्षीय दरोगा सुनील कुमार सोमवार देर रात किसी घटना के संबंध में मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें: ISIS Connection: सहारनपुर के मानकमाऊ से ही पकड़ा गया था डॉ. आदिल, हारिश से कनेक्शन तलाश रही एटीएस
विज्ञापन
अस्पताल में कराया गया भर्ती
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे नजीबाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही नगीना के क्षेत्राधिकारी अंजनेय कुमार, अपराध निरीक्षक नजीबाबाद योगेंद्र कुमार और नगीना देहात थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बताया गया कि दरोगा सुनील कुमार का परिवार मेरठ में रहता है। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।