{"_id":"63f646d7fd3d385c1a099f81","slug":"bijnor-students-got-energy-from-sanskrit-paper-bijnor-news-c-14-1-129111-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: विद्यार्थियों को संस्कृत के पेपर से मिली ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: विद्यार्थियों को संस्कृत के पेपर से मिली ऊर्जा
विज्ञापन
- प्रश्न पत्र आया आसान, अच्छे नंबर आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। हाईस्कूल संस्कृत का प्रश्न पत्र लंबा था, परंतु प्रश्न पत्र आसान आया। परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र को तय समय से पहले ही हल कर दिया। परीक्षा केंद्रों से खुशी खुशी बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में प्रथम श्रेणी नंबरों का आना कोई भारी बात नहीं है।
बुधवार को परीक्षा देकर आई छात्रा अंशिका, सोमी ने कहा कि प्रश्न पत्र में 30 सवाल आएं। इनमें 20 बहुविकल्पीय एक एक नंबर के थे। 10 सवाल अन्य प्रकार के थे। वर्ष 2023 की परीक्षा में वर्ष 2022 की परीक्षा के मुकाबले सवाल अधिक आए हैं। सारांश, व्याख्या, सूक्ति, श्लोक, रूप आदि बेहद सामान्य थे। प्रश्न भी आसान थे। चरित्र चित्रण आसान थे। अधिकांश परीक्षार्थी ने महात्मा गांधी का चरित्र चित्रण लिखा है। नंबर खूब आएंगे और मेरिट बढ़ाने में मदद मिलेगी।
1526 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
प्रथम पाली में हाईस्कूल संस्कृत में 249 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 224 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 25 अनुपस्थित रहे। इंटर चित्रकला आलेखन वह प्राविधिक परीक्षा में 14269 पंजीकृत थे। इनमें से 12768 ने परीक्षा दी। 1501 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
ये हैं आज पेपर
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 23 फरवरी आज प्रथम पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य व इंटर का पाली, अरबी, फारसी का पेपर है। दूसरी पाली में हाईस्कूल का सिलाई व इंटर का कंप्यूटर का पेपर है।