फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Student became unconscious after being beaten by the principal, family members took him away

Bijnor: प्राचार्य की पिटाई से छात्र बेहोश, खाट पर उठाकर ले गए घरवाले, बोले- ऐसे कौन मारता है, देखें वीडियो

Mon, 21 Oct 2024 05:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Oct 2024 05:10 PM IST
सार

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने कंधे पर छात्र को उठाकर ले जा रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में छात्र खाट पर बेसुध पड़ा है। 

विज्ञापन
Bijnor: Student became unconscious after being beaten by the principal, family members took him away
छात्र को खाट पर ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामपुर के स्योहारा मार्ग स्थित एक कॉलेज में छात्र की पिटाई के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को खाट और कंधे पर उठाकर कॉलेज से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि कॉलेज के प्राचार्य ने बड़ी बेरहमी से छात्र की पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन

Bijnor: Student became unconscious after being beaten by the principal, family members took him away
सीढ़ियों से खाट लेकर नहीं चल सकते थे तो कुछ दूरी तक एक युवक कंधे पर ले गया। - फोटो : अमर उजाला

शेरकोट के मोहल्ला नौधना निवासी मो. आमिर ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई अमन युनूस धामपुर स्योहारा मार्ग स्थित पृथ्वीराज कॉलेज में डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कॉलेज प्राचार्य ने अमन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र की हालत बिगड़ गई। फोन पर सूचना मिलने के बाद परिजन कॉलेज पहुंचे और बेहोश छात्र को अपने साथ ले आए। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग बेहोश छात्र को खाट व कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कॉलेज प्राचार्य चंशेखर ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को निराधार बताया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed