Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Shayma placed a condition in front of Mukul... Only when you study Kalma, you will become Balma

Bijnor: मुकुल के सामने शायमा ने रखी शर्त... जब पढ़ लोगे कलमा, तभी बनोगे बलमा, निकाह कर बन गया माहिर अंसारी

Mon, 10 Feb 2025 11:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 10 Feb 2025 11:38 AM IST
सार

धामपुर में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले मुकुल और शायमा के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे। मुकुल ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वे राजी नहीं हुए। इसके बाद मुकुल ने मुस्लिम धर्म ग्रहण कर शायमा के साथ निकाह कर लिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Shayma placed a condition in front of Mukul... Only when you study Kalma, you will become Balma
निकाल के बाद मुकुल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुसलमान बन जाओगे, तभी शादी होगी। यह शर्त शायमा और उसके मां-बाप ने मुकुल के सामने रख दी थी। अब मुकुल के परिवार वालों को बिना बताए ही मदरसे में उसको कलमा पढ़वाते हुए धर्म परिवर्तन कराया गया। कलमा पढ़ लेने के बाद मोहब्बत में पागल मुकुल ने ‘निकाह कबूल है’ बोल दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Bijnor: Shayma placed a condition in front of Mukul... Only when you study Kalma, you will become Balma
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में ही एक मेडिकल स्टोर पर मुकुल काम करता है। करीब दो साल पहले उसके प्रेम संबंध शायमा से हो गए। पुलिस के अनुसार शायमा ने शादी करने के लिए मुकुल को राजी कर लिया। इसके बाद मुकुल ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। उसने परिवार वालों को बता दिया था कि शायमा से शादी करने के लिए उसे मुसलमान बनने के लिए कहा जा रहा है। इस पर परिजनों ने इंकार कर दिया।

उधर, शायमा अपने माता पिता के साथ मिलकर मुकुल को बलमा बनाने की पूरी पटकथा लिख चुकी थी। इसी योजना के अनुसार शनिवार की देर शाम एक मदरसे में मुकुल को कलमा पढ़वाया गया। इसके बाद निकाह की रस्म अदा की गई। निकाह हो जाने के बाद मुकुल के परिवार वालों को पता लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रख कराया धर्म परिवर्तन
सीओ धामपुर सर्वम सिंह ने बताया कि धर्म परिवर्तन के मामले में दो महीना पहले प्रशासन को सूचना देनी होती है। इसके बाद प्रशासन की कमेटी यह जांच करती है कि धर्म परिवर्तन के लिए कोई लालच आदि तो नहीं दिया गया। अब मुकुल के धर्म परिवर्तन के मामले में कोई सूचना प्रशासन को नहीं दी गई थी।
 
विज्ञापन

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इस मामले का पता लगने पर युवा हिंदू वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को कोतवाल से मिले। उन्होंने धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ उदित जैन, इंजीनियर अनिल पाल आदि शामिल रहे।
 

चार पुत्रों में सबसे बड़ा है मुकुल
पिता जसवंत सिंह का कहना है कि उनके सात बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्री और चार पुत्र हैं। मुकुल सबसे बड़ा पुत्र है। धर्म परिवर्तन के बाद उसके नाम को बदल कर माहिर अंसारी कर दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed