फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor remained closed, people demonstrated on the road

Bijnor News: बंद रहा बिजनौर, सड़क पर लोगों का प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bijnor remained closed, people demonstrated on the road
बिजनौर में पहलगाम की घटना के विरोध में बंद मुख्य बाजार। संवाद
बिजनौर। पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध में मंगलवार को बिजनौर पूरी तरह से बंद रहा। बाजार में दुकानों के शटर नहीं उठे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, हिंदू संघर्ष समिति और अन्य संगठनों की अगुवाई में भीड़ ने पैदल मार्च करते हुए पाक की नापाक हरकत पर पुतले फूंके। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपकाकर ठोकर मारी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू संघर्ष समिति और अन्य संगठनों की अगुवाई में रामलीला ग्राउंड से पैदल मार्च निकाला गया। कलक्ट्रेट की तरफ निकले मार्च में भीड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इन्होंने पहलगाम की घटना को निंदनीय बताया और आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम और एएसपी सिटी को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर जगह जगह पाकिस्तान के झंडों को चिपकाए गए, जिस पर लोगों ने ठोकर मारी। राजकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह की अध्यक्षता में जिला मंत्री नरेंद्र कुमार के संचालन में बैठक में अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए भारतीयों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 30 अप्रैल को राष्ट्रीय आह्वान पर एक्स पर ट्वीट अभियान चलाया जाएगा। साथ ही एक मई को जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। चांदपुर के जेपी पब्लिक स्कूल में वक्ताओं ने कहा कि यह हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से बाजार बंद रखते हुए मुख्य डाकघर चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मनोज कुच्छल, गजेंद्र सिंह चौहान, बीएस राजपूत, अरविंद पाल सिंह, दिलशाद खान, हितेश कुमार अग्रवाल रहे।

बिजनौर में पहलगाम की घटना के विरोध में बंद मुख्य बाजार। संवाद

बिजनौर में पहलगाम की घटना के विरोध में बंद मुख्य बाजार। संवाद

बिजनौर में पहलगाम की घटना के विरोध में बंद मुख्य बाजार। संवाद

बिजनौर में पहलगाम की घटना के विरोध में बंद मुख्य बाजार। संवाद

बिजनौर में पहलगाम की घटना के विरोध में बंद मुख्य बाजार। संवाद

बिजनौर में पहलगाम की घटना के विरोध में बंद मुख्य बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed