{"_id":"6824a3f566133c212c05347f","slug":"bijnor-raising-a-daughter-like-a-son-has-become-a-crime-living-in-a-live-in-relationship-with-her-friend-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बेटी को लड़के की तरह पालना बना गुनाह, सहेली के साथ लिव इन में रह रही, अब शादी की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बेटी को लड़के की तरह पालना बना गुनाह, सहेली के साथ लिव इन में रह रही, अब शादी की जिद पर अड़ी
Wed, 14 May 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 14 May 2025 07:40 PM IST
सार
पति की मौत के बाद एक महिला ने बड़ी बेटी को बेटी की तरह पाला। बेटी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर चलाने के लिए बाहर काम किया। इसी दौरान वह अपनी सहेली के संपर्क में आ गई। दोनों थाने भी पहुंच गई और शादी करने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ani
विस्तार
पिता की मौत के बाद बेटी को बेटे की तरह पालना एक मां का कसूर बन गया। लड़कों की तरह रहने वाली यह युवती अपनी सहेली से शादी की जिद पर अड़ी है। दोनों तीन दिन पहले थाने गई थीं। बालिग होने के कारण पुलिस ने भी उन्हें साथ जाने से नहीं रोका। अब युवती की मां ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos
अफजलगढ़ थाने के गांव निवासी महिला के पति की काफी पहले मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी को बेटे की तरह पाला। उसे लड़कों वाले कपड़े पहनाए। लड़की की चाल-ढाल और बोलचाल भी लड़कों जैसी हो गई। हालांकि उसने पूरी जिम्मेदारी निभाई। घर चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर काम किया। यहां तक कि ई-रिक्शा चलाकर मां और बहन की जिम्मेदारी उठाई। मगर लड़कों की तरह रहने की उसकी मजबूरी अब शौक बन गई।
यह भी पढ़ें...
Bijnor: मंगेतर के सामने ही युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो वायरल होने पर फूट-फूटकर रोई
यह भी पढ़ें...
Bijnor: मंगेतर के सामने ही युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो वायरल होने पर फूट-फूटकर रोई
विज्ञापन
विज्ञापन
वह रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ लिव इन में रहने लगी। करीब छह माह पूर्व दोनों ने आपस में शादी करने की कोशिश की लेकिन उनमें से एक के बालिग नहीं होने के कारण अड़चन आ गई। पुलिस ने उस समय दोनों को समझा-बुझाकर उनके परिजनों को सौंप दिया था। अब दोनों बालिग हो गईं हैं।
तीन दिन पहले दोनों फिर से थाने पहुंचीं। रेहड़ थाना क्षेत्र निवासी युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। परिजनों के सामने ही दोनों युवतियां थाने से कहीं चली गईं। लड़कों की तरह रहने वाली युवती की मां बुधवार को थाने पहुंची। उसने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है। चर्चा है कि दोनों युवतियां आपस में शादी करने के प्रयास में हैं।