{"_id":"5e3f03318ebc3ee617715cc3","slug":"bijnor-procession-on-sant-ravidas-jayanti-bijnor-news-mrt467977336","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन
नूरपुर में रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में करतब दिखाते युवा।
- फोटो : BIJNOR
संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा
नूरपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 643वें जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास के जीवन से जुड़ी अनेक झांकियां मौजूद रहीं। शोभायात्रा में शामिल अखाड़े में युवाओं ने करतब दिखाकर आश्चर्यचकित कर दिया।
शनिवार को रविदास प्रेमसभा के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा सांसद गिरीशचंद ने फीता काटकर किया। रविदास धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा अपने परंपरागत मार्ग से होती हुई रविदास धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में संत रविदास जी के जीवन का वृतांत बताती झांकियों के साथ अनेक देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में शामिल अखाड़े में युवा अनेक करतब दिखाते चल रहे थे। पीछे महिलाओं का जत्था भक्ति गीत गाते हुए चल रहा था। आयोजन में रविदास प्रेमसभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव काके सिंह रवि, सभासद सुशील कुमार उर्फ पप्पू, लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि, डैनी, चंद्रवीर सिंह, कोमल सिंह, प्रेमपाल रवि आदि का विशेष योगदान रहा। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इससे पूर्व शुक्रवार की शाम रविदास धर्मशाला पर रविदास लीला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ चेयरमैन पति हाजी इरशाद अली ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान रविदास प्रेमसभा कमेटी की ओर से हाजी इरशाद अली अंसारी, बसपा नेता इसरार नबी, पत्रकार मनोज बंसल को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।