फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police searched the house of Lavi Pal and former councilor Sarthak

Bijnor News: बिजनौर पुलिस ने खंगाले लवी पाल और पूर्व सभासद सार्थक के घर

Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bijnor police searched the house of Lavi Pal and former councilor Sarthak
बिजनौर में अपहरण कांड के आरोपियों के घर दबिश देती पुलिस। स्रोत पुलिस।
- अभिनेताओं के अपहरण में शामिल आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
विज्ञापन

- मुख्य आरोपी लवी पाल की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज में डाला डेरा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फिल्मी दुनिया के नायकों का असल में अपहरण करने वाले खलनायकों की तलाश में बिजनौर पुलिस जुटी है। फरार चल रहे पांच आरोपियों को ढूंढने के लिए रविवार को पुलिस ने दस से अधिक जगहों पर छापे मारे। मगर, आरोपी हाथ नहीं लगे। वहीं, इस कांड में मुख्य किरदार निभाने वाले लवी पाल और पूर्व सभासद सार्थक के घर की भी तलाशी ली गई। पुलिस की एक टीम प्रयागराज में भी डेरा डाले हुए है।
रविवार को एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी और सीओ सिटी संग्राम सिंह की अगुवाई में कई थानों की पुलिस फोर्स ने फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। नई बस्ती में पुलिस आरोपी लवी पाल के घर पहुंची और तलाशी ली। हालांकि कुछ संदिग्ध वस्तु मिली है या नहीं, पुलिस ने यह साफ नहीं किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार हो चुके पूर्व सभासद सार्थक के मकान की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

बता दें कि बिजनौर का गिरोह पिछले कई महीने से फिल्म कलाकारों का अपहरण करते हुए फिरौती वसूल रहा था। फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूलने वाले गैंग का खुलासा हो चुका है। पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की पुत्र राजीव कुमार निवासी मोहल्ला जाटान, सबीउद्दीन उर्फ सैबी पुत्र सलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला आचारजान बिजनौर, अजीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला कस्साबान बिजनौर और शशांक पुत्र सपेंद्र कुमार निवासी बी 162 जनकपुरी थाना साहिबाबाद गाजियाबाद को गिरफ्तार करके हुए जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा बिजनौर को मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती बिजनौर, आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र पुत्र आसाराम निवासी बिजनौर, शिवा पुत्र स्वर्गीय लेखराज निवासी चमरपेड़ा नई बस्ती बिजनौर, अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी शंभा बाजार बिजनौर और आरोपी लवी का मौसेरा भाई शुभम फरार है।


भाजपा की महिला नेता का ड्राइवर है एक आरोपी
अपहरण कांड में शामिल अंकित उर्फ पहाड़ी बिजनौर की एक भाजपा की महिला नेता का कार चालक रहा है। इसके बाद अंकित अभिनेताओं का अपहरण करने वाले गिरोह में शामिल हो गया। अपहरण की वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों को भी चलाने लगा था।



प्रयागराज में डेरा डाले हुए है पुलिस टीम
सूत्रों की मानें तो अपहरण कांड के मुख्य आरोपी लवी पाल अग्रिम जमानत की फिराक में लगा हुआ है। इसके प्रयागराज में होने की आशंका पर ही पुलिस की एक टीम हाईकोर्ट के आस पास नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed