{"_id":"62d2c1c64c148e76544c3bb6","slug":"bijnor-police-have-arrested-a-accused-of-bavaria-gang-after-12-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बावरिया गैंग के सदस्य को दबोचा, 12 साल से चल रहा था फरार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बावरिया गैंग के सदस्य को दबोचा, 12 साल से चल रहा था फरार, ऐसे देता था वारदात को अंजाम
Sat, 16 Jul 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 16 Jul 2022 08:57 PM IST
सार
करीब 12 साल से फरार चल रहे बावरिया गैंग से सदस्य को दबोच लिया गया है। जानिए आरोपी कैसे खौफनाक वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर पुलिस ने बावरिया गैंग के एक शातिर अपराधी को दबोच लिया है जो थाना भोजीपुरा बरेली से डकैती के केस में पिछले 12 सालों से फरार चल रहा था। पकड़ा गया आरोपी अलग-अलग राज्यों में अपना नाम और पहचान बदलकर अपराध करने में माहिर था। फिलहाल आरोपी का चालान कर दिया गया है, जिसके पास लूटी गई एक चेन भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
शनिवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने प्रेसवार्ता कर बावरिया गिरोह के बदमाश को पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने मनीष उर्फ सतीश पुत्र अजय निवासी जाट कॉलनी थाना खेरतल अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दो जून को प्रगति विहार कॉलोनी बिजनौर निवासी एक महिला से लूटी गई चेन बरामद हुई है। आरोपी को दो साथी मोहन और ब्रजेश दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक
विज्ञापन
बताया गया कि पकड़ा गया मनीष उर्फ सतीश बावरिया गिरोह का सदस्य है। जिसके खिलाफ सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में लूट और दुष्कर्म का केस दर्ज है। इसी मामले में आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बावरिया गैंग का सदस्य है। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई यशदेव शर्मा आदि शामिल रहे।