फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police arrested two accused in the case of smuggling of turtles

Bijnor: कछुओं की तस्करी करने वाले शातिर दबोचे, आरोपियों ने पूछताछ में उगले बड़े राज, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 27 Feb 2023 10:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Feb 2023 10:22 PM IST
सार

Bijnor News : पुलिस ने कछुओं की तस्करी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े राज उगले हैं।

विज्ञापन
Bijnor police arrested two accused in the case of smuggling of turtles
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने के लिए आरोपियों ने गंगा खादर में तीन दिन से डेरा जमा रखा था। गंगा से कछुओं को पकड़कर दिल्ली में आपूर्ति की जानी थी, लेकिन इससे पहले ही तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बिजनौर में सोमवार को मंडावर पुलिस ने आरोपी मोनू पुत्र पालो बंगाली और सुंदरपाल पुत्र राकेश बंगाली निवासीगण गांव नावला थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर का चालान कर दिया। इन दोनों आरोपियों को रविवार की शाम दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था। इनके पास से 32 कछुए बरामद हुए। इनके खिलाफ पुलिस के अलावा वन विभाग ने भी विभागीय एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पकड़ में आए तस्करों ने पुलिस को बताया है कि ये कछुओं को मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे थे, वहां से दिल्ली में किसी डीलर को बेचा जाना था। संरक्षित प्रजाति के इन कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी काफी मांग रहती है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, एसआई बिजेंद्र सिंह राठी, वन दरोगा मदनपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: फेसबुक पर लाइव आईं अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट

बाग में तंबू लगाकर बनाया था ठिकाना
बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी मंडावर के पास एक बाग में तिरपाल से तंबू बनाकर रह रहे थे। यह बाग गंगा की तरफ जाने वाले रास्ते पर ही है। पकड़े जाने से तीन दिन पहले इस बाग में आकर रहने की बात सामने आई है। अनुमान लगाया गया कि ये आरोपी गंगा से कछुओं को पकड़कर बाग में रख रहे थे। अब कछुओं की संख्या 32 पहुंची तो उन्हें दूसरे ठिकाने पर ले जाने लगे।

मछलियों का भी खूब होता है शिकार
गंगा खादर में बालावाली से रावली तक मछलियों का भी खूब शिकार होता है। दिन के उजाले में ही जाल डालकर लोगों को मछलियां पकड़ते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस क्षेत्र में गंगा खादर का 20 से 25 किमी लंबा इलाका है। जिसमें शिकारियों की नजर रहती है। जलीय जीवों के साथ-साथ लोग इस क्षेत्र में आकर वन्यजीवों का भी शिकार करते हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: दिल दहलाने वाला हादसा, डंपर ने युवक को कुचला, फिर 20 मीटर तक घसीटा, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

सूत्र बताते हैं कि बाग में कुछ स्थानीय बच्चे खेलने पहुंच गए थे। उन्होंने वहां काफी कछुए देखे, बच्चों ने यह दूसरे लोगों को बताया। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को भनक लगी। जिसके बाद से ही पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed