फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor police arrested nephew accused in murder case of aunt

Murder: चाची की हत्या का खौफनाक राज, भतीजे ने किया था दुष्कर्म का प्रयास, बचने के लिए खूब लड़ी थी महिला

Sat, 16 Jul 2022 09:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Jul 2022 09:30 PM IST
सार

चाची की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी भतीजे ने चाची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसका महिला ने विरोध किया। यह राज खुलने की वजह से आरोपी ने चाची को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
Bijnor police arrested nephew accused in murder case of aunt
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के सत्तारवाला गांव में हुई 62 वर्षीय महिला की हत्या दुष्कर्म का विरोध करने पर भतीजे ने ही की थी। दरअसल, आरोपी ने चाची के संग ही दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस ने चाची की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे के अंदर ही कर दिया। हत्यारोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


शनिवार को एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रेसवार्ता कर हाजरा हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव सत्तारवाला की रहने वाली हाजरा (62) पत्नी साबिर अली की धारदार हथियार से गला रेत कर दी थी। जिसका शव घर के आंगन में ही शुक्रवार सुबह पड़ा मिला। पुलिस ने पड़ताल करते हुए हत्यारोपी वाजिद (24) पुत्र सईद निवासी सत्तारवाला को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बताया कि हत्यारोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह शराब पीने का आदी है। आए दिन झगड़े के चलते उसकी पत्नी छह महीने पहले मायके चली गई जो अब ससुराल आने को तैयार नहीं थी। गुरुवार रात भी वह शराब के नशे में अपने घर की छत पर लेट रहा था। कुछ देर बाद बुरी नीयत से नीचे उतरकर चाची हाजरा के घर में घुस गया। जिसने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन हाजरा उसके चंगुल से छूटकर दरवाजे की तरफ भाग गई। विरोध करने और पहचाने जाने के डर से उसने अपनी चाची हाजरा की छुरे से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने छुरा, खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी, एसआई अशोक कुमार, आशीष कुमार, एसआई मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक

बचने के लिए खूब लड़ी महिला
आरोपी ने जब अपनी चाची को दबोचा तो वह खूब लड़ी। हत्यारोपी के सीने पर मिले नाखूनों के निशान इसे पुख्ता करने के लिए काफी है। महिला चंगुल से निकलकर घर से बाहर की ओर दरवाजे की तरफ भागी थी।

ताबीज में उलझे मिले महिला के बाल
हत्यारोपी ने अपने गले में जो ताबीज पहना हुआ था, उसमें महिला के बाल उलझे हुए मिले हैं। पुलिस ने इस ताबीज को भी सबूत के तौर पर कोर्ट में रखा है। वहीं हत्यारोपी ने हत्या को अंजाम देने के बाद शर्ट पर लगे खून के धब्बों को साफ करने के लिए शर्ट रात में ही धो डाली थी। इसके बाद गीली शर्ट को ही अलमारी में रख दिया। 

जुताई करने पर गहराया शक
जिस महिला की हत्या की गई, हत्यारोपी उसके जेठ का बेटा है। पुलिस का शक यहीं से गहरा गया जब सवेरे ही ट्रैक्टर लेकर आरोपी खेत की जुताई करने पहुंच गया। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी घर में लाश पड़ी है, हत्या हुई है, फिर भी उसी परिवार का कोई सदस्य काम करने चला जाए। यहीं से शक गहराता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed