{"_id":"66edc9d5ca75f4be850c3bd4","slug":"bijnor-parv-chaudhary-won-two-gold-medals-in-commonwealth-weightlifting-made-a-record-by-lifting-311-kg-weig-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में पर्व चौधरी ने जीते दो स्वर्ण, 311 किग्रा वजन उठाकर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग में पर्व चौधरी ने जीते दो स्वर्ण, 311 किग्रा वजन उठाकर बनाया रिकॉर्ड
Sat, 21 Sep 2024 12:46 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:46 AM IST
सार
फिजी में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में नहटौर के गांव फुलसंदा निवासी पर्व चौधरी ने यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
पर्व चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिजी के सुवा में 16 से 21 सितंबर तक कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नहटौर गांव फुलसंदा निवासी विकास चौधरी के पुत्र पर्व चौधरी ने यूथ वर्ग में 96 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पर्व चौधरी ने वेटलिफ्टिंग के गुर कोच करन सिंह से सीखे हैं। वर्तमान में वह पटियाला स्थित एनआईएस में प्रशिक्षण ले रहा है। कोच ने बताया कि पर्व ने स्नैच में 141 और क्लीन एंड जर्क में 170 यानी कुल 311 किलोग्राम भार उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया। जूनियर वर्ग में 96 किलोग्राम कैटेगरी में भी स्वर्ण पदक जीता। पर्व की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उदित प्रधान, हिमांशु चांग, जसवंत सिंह, गजेंद्र शर्मा, नईम मलिक, टिंकुल चौधरी आदि ने उसे शुभकामनाएं दी हैं।