Bijnor: तालाब में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, दो दिन से लापता था तीन साल का अरसलान
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में तीन साल के बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मंच गया। वहीं बच्चे की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विस्तार
बिजनाैर जनपद के चांदपुर क्षेत्र में मोहल्ला काजीजादगान से लापता तीन वर्षीय अरसलान का शव चांदपुर ईदगाह के पास एक तालाब में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने थाने पर हंगामा किया।
धामपुर क्षेत्र के गांव नींदूड़ू से अपनी मां के साथ चांदपुर मोहल्ला काजीजादगान में अपने नाना नानी के घर आए तीन वर्ष के अरसलान पुत्र सलीम का शव शनिवार को चांदपुर में ईदगाह रोड पर तालाब में मिला। अरसलान शुक्रवार की दोपहर से लापता था।
यह भी पढ़ें: Kargil Vijay : सरसावा वायुसेना स्टेशन पर एयर शो में लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मोहल्ला काजीजादगान निवासी तरन्नुम पत्नी सलीम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका तीन वर्षीय पुत्र अरसलान शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकल गया है। काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कहीं पता नहीं लगा है।
पीड़िता ने मोहल्ले की ही एक महिला पर उसके पुत्र को अगवा कर लेने की आशंका जाहिर की थी। शनिवार को अरसलान का शव चांदपुर ईदगाह के पास मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहमरा मच गया।
मोहल्लेवासी व परिजनों ने थाने पर एकत्र होकर हंगामा किया। अपर पुलिस अधीक्षक रामअर्ज ने बताया कि महिला की शिनाख्त पर बच्चे का शव तालाब से बरामद कर लिया है। महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।