फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor number one in the state after 34 sentences in the Poxo Act

पोक्सो एक्ट में 34 सजा दिलाकर सूबे में बिजनौर नंबर एक

Thu, 11 Mar 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bijnor number one in the state after 34 sentences in the Poxo Act
पॉक्सो एक्ट में 34 सजा दिलाकर सूबे में बिजनौर नंबर एक
विज्ञापन

बिजनौर। पॉक्सो कोर्ट में आरोपियों को सजा दिलाने में बिजनौर ने सूबे में पहला स्थान प्राप्त किया है। एक साल में 34 आरोपियों को पोक्सो कोर्ट से सजा सुनाई गई है।
नाबालिग युवतियों से छेड़छाड़ या दुष्कर्म के मामलों को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे मामलों की सुनवाई की निगरानी शासन स्तर से की जाती है। जिले की पॉक्सो कोर्ट में इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ पैरवी विशेष लोक अभियोजक विनीश कुमार, भालेंद्र सिंह व योगेंद्र सिंह द्वारा की जाती है। अपराधियों पर हुई कार्रवाई के संबंध में शासन स्तर पर समीक्षा की गई है। पॉक्सो एक्ट में सूबे में सबसे ज्यादा सजा बिजनौर में हुई हैं। पॉक्सो कोर्ट में 34 आरोपियों पर दोष सिद्ध किया गया है। 20 दोष सिद्धि के साथ महोबा दूसरे नंबर पर है। बांदा में 19 मामलों में दोष सिद्धि, अयोध्या में 18 मामलों और चंदौली में 15 मामलों में दोष सिद्धि हुई है।
विज्ञापन

एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट में महिला संबंधी अपराधों पर आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व प्रभारी मॉनीटरिंग सेल को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed