{"_id":"61b85bbc023a7642b43d88a8","slug":"bijnor-news-trishala-singh-has-achieve-2nd-rank-in-ies-exam-all-over-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, आईईएस की परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: बेटी ने किया जिले का नाम रोशन, आईईएस की परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान
Tue, 14 Dec 2021 02:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:24 PM IST
सार
बिजनौर की बेटी ने आईईएस की परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके घर पर शुभकामनाएं देने वालों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन
त्रिशला सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के गांव तिसोतरा निवासी (हाल निवासी देहरादून) डॉ. कुंवर कौशल सिंह व तृप्ता सिंह की होनहार बेटी त्रिशला सिंह ने यूपीएससी द्वारा आयोजित आईईएस की परीक्षा में पूरे भारत में दूसरा स्थान पाकर परिवार और जिले का मान बढ़ाया है। त्रिशला सिंह की इस सफलता पर गांव वासियों सहित सभी शुभचिंतकों ने सफलता के लिए परिवार को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
डॉक्टर कौशल सिंह के अनुसार त्रिशला सिंह ने उत्तराखंड में 12वीं परीक्षा में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया था। छोटा भाई कुंवर पार्थ सिंह अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें