{"_id":"62544050e517e4359d4d724e","slug":"bijnor-news-sp-has-suspended-a-daroga-in-case-of-beaten-up-with-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर गिरी गाज: एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, लूट मामले में पीड़ित व्यक्ति से की थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर गिरी गाज: एसपी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, लूट मामले में पीड़ित व्यक्ति से की थी मारपीट
Mon, 11 Apr 2022 08:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Apr 2022 08:20 PM IST
सार
पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में दरोगा पर गाज गिर गई है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। जानिए आखिर मामला क्या था।
विज्ञापन
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नूरपुर में एक दरोगा को मारपीट के मामले में निलंबित किया गया है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा लूट का मोबाइल दिखाए जाने की मांग पर दरोगा ने मारपीत की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पति-पत्नी से बदमाशों ने लूटा था मोबाइल और सोने की चेन व कुंडल
ग्राम अस्करीपुर निवासी पंकज और उसकी पत्नी से तीन बदमाशों ने मोबाइल, सोने की चेन व कुंडल लूट लिए थे। शिवालाकलां पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया था।
विज्ञापन
एसपी से की गई थी मामले की शिकायत
पंकज का आरोप है लूट का खुलासा होने पर वह अपने रिश्तेदार चंद्रप्रकाश के साथ थाने गया और दरोगा मुन्नालाल गौतम से बरामद मोबाइल दिखाने को कहा तो दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए चंद्रप्रकाश के साथ मारपीट की। इस मामले की शिकायत एसपी से की गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: देश भर में सबसे ज्यादा प्रदूषित मेरठ, 358 पहुंचा एक्यूआई, गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल, लू के थपेड़ों ने झुलसाया
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने एएसपी ग्रामीण को जांच सौंपी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने दरोगा मुन्नालाल गौतम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश, नोटिस चस्पा होने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब कुर्की की तैयारी में पुलिस