फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Pillar fell on DCM parking on the gate, young man sitting inside died

Bijnor: श्मशान घाट का रास्ता बताने राहगीर के साथ बैठ गया युवक, अचानक डीसीएम पर गिरा पिलर, हुई दर्दनाक मौत

Sun, 30 Apr 2023 11:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Apr 2023 11:28 AM IST
सार

बिजनौर में शनिवार रात्रि एक युवक के लिए अनजान राहगीर को रास्ता बताना महंगा पड़ गया। वह रास्ता बताने के लिए डीसीएम में बैठ गया लेकिन कुछ ही दूरी पर डीसीएम पिलर से टकरा गई। पिलर डीसीएम पर गिरने के कारण एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Bijnor News: Pillar fell on DCM parking on the gate, young man sitting inside died
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक एक डीसीएम सवार राहगीर को रास्ता बताने के लिए  उसके साथ श्मशान घाट तक जा रहा था। वहां पहुंचते ही डीसीएम एक पिलर से टकरा गई। टकराते ही पिलर डीसीएम पर गिर गया और युवक अंदर ही दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में से बेहतर उपचार के लिए ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्योहारा  थाना क्षेत्र के ग्राम लाम्बाखेड़ा में श्मशान घाट के गेट का पिलर डीसीएम पर गिरने से डीसीएम के अंदर बैठे युवक की मौत हो गई। शनिवार को रात दस बजे नितिन (15) पुत्र परम सिंह उम्र निवासी महुपुरा डीसीएम वाले को ग्राम माहुपुरा का रास्ता बताने के लिए डीसीएम मे बैठ गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सरधना में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पढ़ें आज की ताजा खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक लांबाखेड़ा में डीसीएम श्मशान घाट के गेट पर पिलर से भिड़ गई, जिस कारण पिलर डीसीएम पर गिर गया। हादसे में नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की मदद से नितिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी नाज़ुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते मे ही नितिन की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed