फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Monkeys attacked a girl on the terrace, she fell and died

बंदरों का कहर: छत पर कपड़े सुखाने गई किशोरी पर हमला, गिरकर हुई मौत, सदमे में परिवार

Sat, 02 Sep 2023 08:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Sep 2023 08:50 PM IST
सार

Bijnor News : छत पर कपड़े सुखाने गई किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिया। इस दौरान किशोरी की छत से गिरकर मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार सदमे में हैं।

विज्ञापन
Bijnor News: Monkeys attacked a girl on the terrace, she fell and died
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के गांव शिवाला कलां में मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई किशोरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे बचने के लिए किशोरी छत से नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनाें ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

गांव निवासी शिवाला कलां शमशाद अहमद की पुत्री सानिया (16) शनिवार को मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। इसी समय मकान की छत पर आए बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में वह छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अमरोहा ले गए, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाकर वनों में छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या अब RLD में होगी इमरान मसूद की एंट्री: 10 सितंबर की बैठक में जुटे पूर्व विधायक, संपर्क में लगे हैं नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed