दिल धोखा खा बैठा: प्रेमी का निकाह से इंकार, प्रेमिका ने उठाया ये खौफनाक कदम, देखा था साथ रहने का सपना
Bijnor News : प्यार में दिल धोखा खा बैठा। युवती ने प्रेमी के साथ निकाह करने का सपना देखा था, पर ऐसा नहीं हुआ। प्रेमी द्वारा निकाह करने से इंकार करने पर प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमी के साथ निकाह करने का सपने देख रही युवती को उस समय सदमा लग गया, जब उसके प्रेमी ने निकाह करने से इंकार कर दिया। यह सदमा प्रेमिका सहन नहीं कर सकी और उसने खुद को मौत की नींद सुला लिया।
ये है मामला
बिजनौर में स्योहारा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी के द्वारा निकाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन युवती के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव के ही युवक से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का गांव निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती अपने प्रेमी संग निकाह के सपने संजोए हुए थी। मंगलवार को दोपहर के समय युवती ने प्रेमी युवक के सामने निकाह का प्रस्ताव रखा तो युवक ने निकाह करने से मना कर दिया।
युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत
बताया गया कि युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति युवती के परिवार के मुकाबले बहुत मजबूत है। प्रेमी युवक द्वारा निकाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने से आहत युवती ने मंगलवार शाम कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल
प्रेमी और उसके परिजन हुए फरार
वहीं, युवती के आत्महत्या करने के बाद प्रेमी और उसके परिजन घर से फरार हो गए। उधर, युवती के परिजनों ने लोकलाज के कारण बिना पुलिस को सूचना दिए रात में ही उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह
ये बोले प्रभारी निरीक्षक
इस मामले में स्योहारा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में लिखित मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।