{"_id":"628d05b7a6946d11a75c8577","slug":"bijnor-news-daroga-and-two-constable-injured-after-attacked-on-police-team-by-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा और दो सिपाही घायल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा और दो सिपाही घायल, एक गिरफ्तार
Tue, 24 May 2022 10:50 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 May 2022 10:50 PM IST
सार
आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में मंडावर क्षेत्र के गांव छकड़ा में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल कराकर आठ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब एक बजे पुलिस को श्रवण कुमार के ग्राम छकड़ा में होने की सूचना मिली। सूचना पर दरोगा शेर सिंह, सिपाही भोरन सिंह व आदेश के साथ अभियुक्त को पकड़ने चले गए। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा तो उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में दरोगा शेर सिंह, सिपाही भोरान सिंह व आदेश घायल हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने घायलों का मेडिकल कराकर दरोगा शेर सिंह की तहरीर पर श्रवण कुमार निवासी ग्राम माचकी, धर्मपाल, धनु, सोनू, ऊषा देवी, अंकेश, रामनाथ, दीपक निवासी ग्राम छकड़ा को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों के हमला कर घायल कर दिया था। आठ नामजद समेत और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात