फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Crook Faheem escaped from police custody and action will be taken against policemen

यूपी: शातिर फहीम के दिमाग को पहचान नहीं सके अफसर, कस्टडी से हुआ फरार, पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज 

Thu, 05 May 2022 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 May 2022 09:03 PM IST
सार

पुलिस कस्टडी से फरार हुए शातिर फहीम के दिमाग को पुलिस अधिकारी भांप नहीं सके। इस मामले में हेड कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।

विज्ञापन
Bijnor News: Crook Faheem escaped from police custody and action will be taken against policemen
डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में कस्टडी से फरार होने के इरादे की भनक शातिर बदमाश फहीम ने नहीं लगने दी। जेल में भी वह बेहद शांत और चुपचाप रहता था, जिसके चलते उसके इरादों को समय रहते नहीं भांपा जा सका। 

विज्ञापन


साल 2021 में 21 अक्तूबर को फहीम मुरादाबाद से बिजनौर जेल में शिफ्ट किया गया। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मानें तो वह जेल में शांत और चुपचाप रहता था। 
विज्ञापन


पेशी के लिए गुरुवार को दो पुलिसकर्मी कस्टडी में लेकर फहीम एटीएम को मुरादाबाद कोर्ट ले गए थे, जहां से वह फरार हो गया। कस्टडी में लेकर जाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी तय है। हालांकि गुरुवार की देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। फिर भी पुलिसकर्मियों का निलंबन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां की गोद से छिन गया मासूम: बुझ गया घर का इकलौता चिराग, फूट-फूटकर रोए परिजन, आपको भी रुला देंगी ये तस्वीरें

एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि बदमाश मुरादाबाद में फरार हुआ है। वहीं पर उसकी रिपोर्ट दर्ज होगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सूचना आने पर बदमाश फहीम शेख को ले जाने वाले हेडकांस्टेबल और कांस्टेबल पर कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: चौकी इंचार्ज से भिड़ी महिला: पहले पुलिसकर्मियों को चप्पलों से पीटा, फिर वर्दी भी फाड़ी, सबूत हैं ये तस्वीरें

प्रभारी जेल अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि फहीम शेख को बिजनौर जेल में पिछले साल 21 अक्तूबर को लाया गया था। प्रशासनिक आधार पर उसे बिजनौर जेल में शिफ्ट किया गया था। वह जेल में शांत ही रहता था। उसे पुलिस लाइन से ड्यूटी पर आए दो पुलिसकर्मी मुरादाबाद पेशी पर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed