फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: body of young man was found in canal after leaving house

खौफनाक कदम: ‘अब मैं जीना नहीं चाहता, लौट कर नहीं आऊंगा’, पांच दिन बाद मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 22 Mar 2022 08:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 22 Mar 2022 08:40 PM IST
सार

घर से निकलने के पांच दिन बाद युवक की लाश मिली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक ने पांच दिन पहले अपने छोटे भाई से फोन पर भी बात की थी।

विज्ञापन
Bijnor News: body of young man was found in canal after leaving house
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

‘अब मैं जीना नहीं चाहता, लौट कर नहीं आऊंगा’। यह बातें परवेज ने अपने छोटे भाई को फोन कर पांच दिन पहले कही थीं। अब मंगलवार को उसका शव नहर में उतराता हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

विज्ञापन


बिजनौर जनपद के गांव बुढ़नपुर के पास नहर में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया, जिसकी पहचान परवेज 22 वर्ष पुत्र रईस निवासी मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा पक्का बाग धामपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता रईस का कहना है कि उनका पुत्र गत 16 मार्च से घर से गायब था। परवेज का शव मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें 

वहीं थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि परवेज ने अपने छोटे भाई अयान को 16 मार्च की शाम साढ़े तीन बजे फोन किया था। परवेज ने कहा था कि अब मैं जीना नहीं चाहता और लौट कर नहीं आऊंगा। इसके बाद परिवार वालों ने नहर पर जाकर भी देखा लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed