फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: BKU workers have protest in police station in case of threat of Rakesh Tikait

बिजनौर में भी भाकियू का धरना: थाने पर डटे हैं कार्यकर्ता, कार्रवाई न होने पर दी ये बड़ी चेतावनी

Tue, 29 Mar 2022 06:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 06:11 PM IST
सार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत को धमकी मिलने के बाद सभी जगह कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। बिजनौर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर हंगामा किया और चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bijnor News: BKU workers have protest in police station in case of threat of Rakesh Tikait
बिजनौर में थाने में हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को मिल रहीं धमकियों और मुजफ्फरनगर थाने में भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भाकियू ब्लाक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को बार-बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में लीपापोती कर रही है। गजेंद्र टिकैत ने कहा कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह सभी नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता भड़के: 24 घंटे में दूसरी बार शिवाया टोल पर कब्जा, सभी लाइनें कराईं फ्री, जानें क्यों है इतना गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर थाने में पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ अभ्रद व्यवहार किया है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। भाकियू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह के अगले आदेश तक धरना चलता रहेगा। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के छह मंत्री: विभाग मिलते ही किए बड़े वादे, कोई दूसरी बार तो कोई पहली बार निभाएगा अहम जिम्मेदारी

इस दौरान विकास चौधरी, गजराम सिंह, अनिल चिकारा, मुकेश फौजी, भुपेंद्र सिंह, आलोक यादव, गौरव चौधरी, महेश यादव, हरिराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह जाटव, शफीक अहमद, अजीम खान, पोखर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed