फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News

Bijnor News: आवास विकास में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 12 बच्चों को काटा

Thu, 23 May 2024 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bijnor News
बिजनौर के मोहल्ला आवास विकास में कुत्ते के हमले में घायल बच्चा।
बुधवार को भी दो बच्चों को काटा, गुस्साए लोगों ने कुत्ते को मार डाला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आवास विकास कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते का आतंक है। इस कुत्ते ने दो दिनों में करीब 12 बालकों पर हमला करते हुए घायल कर दिया। बुधवार को भी घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को कुत्ते ने काट लिया। उधर, गुस्साए लोगों ने कुत्ते को मार डाला।
आवास कॉलोनी में रहने वाले सैम्यूल राजा का पांच वर्षीय बेटा निमरोज घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बालक ने शोर मचाया तो परिजनों और आसपास के लोगों ने दौड़कर कुत्ते को भगाया। कुत्ते के हमले में निमरोज घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ले के ही रहने वाले प्रदीप की पांच साल की बेटी भूमिका घर के बाहर खेल रही थी। उसे भी उक्त कुत्ते ने हमला करते हुए घायल कर दिया। घायल निमरोज की मां ने बताया कि कॉलोनी में आवारा कुत्ते झुंड में घूम रहे है। पागल हुआ एक कुत्ता दो दिनों में दस से बारह बच्चों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान में बढ़ोतरी से कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन आता है। वहीं पानी और भोजन नहीं मिलने पर भी कुत्तों में चिड़चिड़ापन होता है, जिससे कुत्ते हिंसक हो उठते हैं। गर्मी के मौसम से कुत्तों से बचकर रहना चाहिए। ...डॉ. प्रेम कोहली, पशु चिकित्साधिकारी



पिछले वित्तीय वर्ष में शहर में घूमने वाले 687 कुत्तों का बधियाकरण कराया गया था। अब इस साल भी अप्रैल मेें भी 60 कुत्तों को बधियाकरण कराया गया है। ...विकास कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed