{"_id":"658320c2a480751d9d0d79e8","slug":"bijnor-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-16237-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेरठ वाया हस्तिनापुर नई रेल लाइन चुनाव से पहले हो शुरू– नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेरठ वाया हस्तिनापुर नई रेल लाइन चुनाव से पहले हो शुरू– नागर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । सांसद मलूक नागर ने बुधवार को संसद में मेरठ- बिजनौर - हस्तिनापुर से गुजरने वाली रेल लाइन का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेल मंत्री से कहा है कि नई रेल लाइन के लिए सर्वे लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के रेल मंत्री होने के समय से लगातार होते आ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बहाने से इस मुद्दे को आगे कर दिया जाता था, इसीलिए पहले जैसे जुमला न हो। पिछले सर्वे की तरह ये भी खोखला न हो। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव आने से पहले इसे अमलीजामा पहनाया जाए। कहा कि
रेल मंत्री बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी भी हैं। कहा कि संसद के कई प्रावधानों के माध्यम से अनेकों बार संसद में मुद्दे उठाये हैं। आप के रेल मंत्री बनने से पहले भी कई बार व आप के मंत्री बनने के बाद भी करीब 09 बार यह मुद्दा संसद में उठाया है। रेलमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पहले की सरकारों की तरह नहीं है। जो सिर्फ घोषणा ही करें। स्वीकृत नई रेल लाइन पर जल्द ही कार्यवाही करेंगे।