फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bijnor news

Bijnor News: कंप्यूटर शिक्षिका के हत्यारोपी प्रशांत की जमानत याचिका निरस्त

Fri, 12 Jul 2024 03:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
bijnor news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी सिंह ने एकतरफा प्यार में कंप्यूटर शिक्षिका कोमल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में हत्यारोपी प्रशांत की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
जिला शासकीय अधिवक्ता वरुण राजपूत के अनुसार मोहल्ला चौधरियान निवासी संगीता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 26 वर्षीय पुत्री कोमल देव आरसीटी सेंटर में कंप्यूटर सिखाने की नौकरी करती है। तीन मई 2024 को सुबह उसकी पुत्री कोमल सेंटर पर पढ़ाने गई थी।
विज्ञापन

करीब 11 बजे उसे सूचना मिली कि कोमल को गांव शादीपुर निवासी प्रशांत ने जान से मारने की नीयत से पेट में गोली मार दी है। गंभीर घायल कोमल को इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रशांत, कोमल से एकतरफा प्यार करता था। वह उससे बातचीत नहीं करती थी। जिस कारण प्रशांत ने कोमल की हत्या की। कोर्ट ने एक तरफा प्यार में की गई कोमल की हत्या को अत्यंत गंभीर अपराध मानते हुए प्रशांत की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed