फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bijnor news

Bijnor News: सांप से ज्यादा खतरनाक झाड़फूंक का जहर

Fri, 04 Jul 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
bijnor news
बिजनौर। बरसात के दिनों में पानी से बचने के लिए सांप इधर-उधर छुपते हैं। ऐसे में सर्पदंश के मामले बढ़ने लगे हैं। आए दिन कहीं न कहीं से सर्पदंश के मामले आ रहे हैं। मगर, लोग झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर जान जोखिम में डाल रहे हैं। सर्पदंश से जान बचानी है तो ओझा के चक्कर में न पड़कर सीधे अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम लगवानी चाहिए। जिन्होंने समय से एंटी स्नेक वेनम लगवाई। उनकी जान बच गई।
विज्ञापन


जिले में सत्र 2024-25 में सभी सीएचसी, पीएचसी पर 252 मरीज सर्पदंश के पहुंचे। इनमें से केवल एक ही व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो हुई। बाकी दूसरे लोगों ने समय से अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम लगवाई, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं, दूसरी ओर इस वर्ष जून माह में मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में सर्पदंश के 26 मरीज पहुंचे। इनमें से एक मरीज ने झाड़फूंक के चक्कर में अस्पताल पहुंचने में देरी की, जिससे उसकी मौत हो गई। सर्पदंश के दो मरीजों को मेरठ मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। इससे साफ जाहिर है कि अगर, समय से एंटी स्नेक वेनम लग जाए तो सर्पदंश से जान बच सकती है। मेडिकल अस्पताल में वर्तमान में करीब छह हजार एंटी स्नेक वेनम की वायल उपलब्ध हैं। वहीं, नजीबाबाद पीएचसी और सीएचसी पर 50-50 वायल, नगीना सीएचसी में 40, अफजलबढ़ सीएचसी पर 45, कासमपुर गढ़ी पीएचसी पर 27, नहटौर सीएचसी पर 30, चांदपुर सीएचसी पर 30, स्योहारा सीएचसी पर 60 एंटी स्नेक वेनम वायल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

----
इन 13 लोगों की एंटी स्नेक वेनम लगने के बाद बची जान
-राहुखेड़ी जलालाबाद निवासी 30 वर्षीय इंतजार एंटी स्नेक वेनम लगने से ठीक हुआ
-गांव मिर्जापुर के सोनू विश्नोई, गांव हरगनपुर की महिला इशरत व जमालपुर ढिकली निवासी संजीव की एंटी स्नेक वेनम लगने के बाद सर्पदंश से जान बची।
-गांव मानियावाली निवासी 12 वर्षीय उमर, नावका गजराम सिंह, बेगमसराय निवासी सात वर्षीय याशरा की एंटी स्नेक वेनम लगने के बाद जान बच गई।
-गांव सीकरी बुजुर्ग निवासी मंसूर, गांव रुखड़ियो निवासी अजय, रामपुर निवासी सूरज, मलकपुर निवासी संतोष देवी की जान बच गई।
-गांव रौनिया निवासी 50 वर्षीय सतेंद्र, नरेंद्र की एंटी स्नेक वेनम लगने से जान बची।
----
देरी से पहुंचने पर झाड़फूंक के चक्कर में गवाई जान
-गांव रसूलपुर निवासी 60 वर्षीय अशोक कुमार, गांव गढ़वावाला निवासी किशोरी प्राची की सर्पदंश से मौत हुई।
-पुराना धामपुर उर्फ हुसैनपुर निवासी 50 वर्षीय खुर्शीद की सर्पदंश से मौत हुई
-सहसपुर के मोहल्ला अफगान निवासी 18 वर्षीय समरीन की मौत हुई
-गांव चकमहदूद सानी निवासी 40 वर्षीय जाकिर की सर्पदंश से मौत हुई
----
बारिश के मौसम में सांपों से ऐसे करें बचाव
-घर के आसपास साफ-सफाई रखें
-सभी दरारें और छेद बंद रखें
-खिड़कियों, दरवाजों पर जाली लगाएं
-घर के आसपास कचरा जमा न होनें दें
-ग्रिल्स लगाकर नालियों का मुंह बंद करें
----
सर्पदंश के लक्षण
-जलन और सूजन होना
-जी मिचलाना और कमजोरी
-पेट दर्द और दस्त लगना
-हाथ-पैर में झनझनाहट या अकड़न
-सांस लेने में दिक्कत होना
-घाव से खून बहना या स्किन का काला पड़ना
-शरीर का सुन्न पड़ना
----
वर्जन::
एंटी स्नेक वेनम से सर्पदंश का इलाज संभव है। सांप के कटाने पर तुंरत स्वास्थ्य केंद्र जाएं। झाड़फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पिछले एक साल में स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे 252 में से 251 की एंटी स्नेक वेनम लगवाने से जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

....डाॅ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed