फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   bijnor news

Bijnor News: साइबर ठगों ने बना दी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की फर्जी वेबसाइट

Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
bijnor news
गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की बेवसाइट पर साइबर ठगी से संबं​धित चेतावनी। स्रोत वेबसाइट
बिजनौर। मुरादाबाद की गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से मिलती जुुलती फर्जी वेबसाइट बना डाली। इसमें कुछ छात्रों ने रजिस्ट्रेशन भी करा दिया। जब कॉलेज में पता किया तो पला चला ठगी हो गई। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी की ओर से भी इस संंबंध में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर में इस बार स्नातक के प्रथम वर्ष के रजिस्ट्रेशन गुर जंभेश्वर विश्वविद्यालय से हो रहे हैं। ऐसे में साइबर ठगों की नजर भी इस पर लग गई है। कमाल यह है कि साइबर ठगों द्वारा बनाई फर्जी वेबसाइट गूगल पर सर्च करने पर असली वेबसाइट के पास ही दिखाई पड़ रही है। बिजनौर निवासी ओमेंद्र ने बताया कि उसने अपने भतीजे के एडमिशन के गूगल पर सर्च किया तो ऊपर ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की वेबसाइट दिखने लगी। उसने रजिस्ट्रेशन करा दिया। बाद में पता चला की, यह फर्जी वेबसाइट है। फिर कॉलेज में पता करके सही रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


यह है असली और नकली में अंतर
वर्धमान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएम जैन ने बताया कि गूगल पर सर्च करने पर https://gjum.ac.in लिंक आएगा। यह ही असली वेबसाइट है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के नाम पर वेबसाइट https://www.gurujambheshwaruni.org यह भी है, जो असली नहीं है। सभी छात्रों को अलर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed