फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: An ambulance with a patient overturned on highway and driver fled

हादसा: मरीज को ऋषिकेश लेकर जा रही एंबुलेंस हाईवे पर पलटी, चालक मौके से फरार

Wed, 11 May 2022 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 11 May 2022 06:34 PM IST
सार

मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस हाईवे पर पलट गई। एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरी से एंबुलेंस से मरीज को ऋषिकेश भेजा गया है।

विज्ञापन
Bijnor News: An ambulance with a patient overturned on highway and driver fled
बिजनौर में हाईवे पर पलटी एंबुलेंस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर हुए मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भागूवाला हाईवे पर अनियंत्रित होकर पटल गई। हादसे में महिला मरीज और उसका दामाद बाल बाल बचा। एंबुलेंस चालक मरीज को छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


बिजनौर के गांव समसपुर निवासी तस्लीमा (60) एक मार्ग दुर्घटना में घायल हुई थी, जो पिछले तीन दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थी। चिकित्सकों ने घायल महिला को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से प्राप्त एंबुलेंस में महिला मरीज और उसका बिजनौर निवासी दामाद शोएब बिजनौर से एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। करीब तीन बजे भागूवाला हाईवे पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला तस्लीमा और उसका दामाद शोएब बाल बाल बचे। चालक एंबुलेंस को छोड़कर फरार हो गया। शोएब ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें थी, जिनका उपचार कराने के ऋषिकेश जा रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाथ धोने की चाह में जिंदगी से धोया हाथ: गंगनहर में डूबी छात्रा का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, किनारे खड़े परिजनों की आंखे पथराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed