{"_id":"626ab8e0d2dace10712996e1","slug":"bijnor-news-a-youth-has-died-in-road-accident-after-marriage-of-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: शादी के एक दिन बाद युवक की हादसे में मौत, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: शादी के एक दिन बाद युवक की हादसे में मौत, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 28 Apr 2022 09:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Apr 2022 09:46 PM IST
सार
शादी के एक दिन बाद ही युवक की हादसे में मौत हो गई। दुल्हन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ सोनू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के मंडावली में तेज रफ्तार पर अनियंत्रित हुई बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक सोनू (22) की मौत हो गई। सोनू की बुधवार रात शादी हुई थी और गुरुवार सुबह ही बरात दुल्हन लेकर लौटी थी। शाम को यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोनू गांव राहतपुर निवासी राजपाल सिंह का पुत्र था। हादसे के वक्त वह किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था और जटपुरा बौंडा के निकट हादसे का शिकार हो गया। गंभीर हालत में लोग उसे लेकर नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: पहले आलीशान कोठी... अब ध्वस्त हुईं अवैध दुकानें, आंखों के सामने गरजा योगी का बुलडोजर, देखते रह गए बद्दो के करीबी, तस्वीरें
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और सोनू ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। इस हादसे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।