{"_id":"6176fa38cfca4d322270cfc6","slug":"bijnor-news-a-youth-has-attack-on-his-wife-by-fire-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश, हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को जलाने की कोशिश, हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए किया रेफर
Tue, 26 Oct 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:10 AM IST
सार
बिजनौर में एक युवक ने अपनी पत्नी के ऊपर पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की।इससे परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पत्नी को जलाने का प्रयास किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर सरफुद्दीन निवासी एक महिला के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर सरफुद्दीन निवासी दीपा (28 वर्ष) पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने से परिवार में कोहराम मच गया। दीपा का आरोप है कि वह अपने घर पर थी, तभी उसका पति दिवाकर राजपूत सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन
दीपा ने आरोप लगाया कि उसने इसका विरोध किया तो उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। वह करीब 40 फीसदी जल गई। झुलसी महिला को तुरंत किरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां, उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बुलेट से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नष्ट हुई फसल का दिलाएंगे मुआवजा
बताया कि उसकी शादी करीब नौ साल पहले हुई थी, वहीं घटना की सूचना पीड़ित महिला के परिवार और पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात