फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: A young man killed his wife and the police arrested the accused

UP: बिजनौर में दर्दनाक वारदात, प्यार-तकरार फिर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति ने थाने पहुंच कबूला जुर्म

Mon, 09 Jan 2023 06:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 09 Jan 2023 06:33 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और जुर्म कबूल लिया।

विज्ञापन
Bijnor News: A young man killed his wife and the police arrested the accused
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पत्नी संग पहले प्यार और फिर हुई तकरार के बाद पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बिजनौर जनपद के स्योहारा में देर रात एक बजे सन्नाटे को चीरती हुई आरोपी की गूंज जब थाने में गूंजी तो हड़कंप मच गया। बाहर निकले पुलिसकर्मियों के सामने आरोपी ने खुद अपना जुर्म कुबलते हुए गिरफ्तारी की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षेत्र के गांव सदाफल में रविवार की रात्रि 11:30 बजे जॉनी पुत्र सोमपाल ने अपनी पत्नी प्रियंका (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया और पत्नी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो घटना सही पाई गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर मृतका प्रियंका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दस दिन बाद रविवार को ही अपने मायके कुंडा बलदाना नूरपुर से अपने ससुराल सदाफल आई थी। मृतका प्रियंका ने चार वर्ष पूर्व अपने पति दीपक की मौत के बाद देवर जोनी से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jewellery Expo: हीरे के सरदार पटेल, सोने का India Gate व हनुमान चालीसा, एक छत के नीचे देखें 40 करोड़ के आभूषण

मृतका प्रियंका की शादी पांच वर्ष पूर्व हत्यारोपी के बड़े भाई दीपक के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही प्रियंका व दीपक के बीच हुई अनबन के चलते चार वर्ष पूर्व पति दीपक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद प्रियंका ने अपने देवर जोनी से कोर्ट मैरिज कर लिया था। 

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज घटना: एक घंटे तक छत पर घूमती रही छात्रा, फिर चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, दर्दनाक हैं तस्वीरें

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि हत्यारोपी जोनी के पिता सोमपाल की तहरीर पर हत्यारोपी पति दीपक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed