फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Nagina Family Alleges Bribe in Land Mutation Case, Man Attempts Self-immolation

Bijnor: नगीना में दाखिल-खारिज विवाद पर तहसीलदार के खिलाफ हंगामा, युवक ने आत्मदाह की कोशिश की

Thu, 26 Jun 2025 06:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 26 Jun 2025 06:03 PM IST
सार

नगीना तहसील में जमीन के दाखिल खारिज विवाद को लेकर एक परिवार ने तहसीलदार पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया, जिसे लोगों ने बचा लिया।

विज्ञापन
Bijnor: Nagina Family Alleges Bribe in Land Mutation Case, Man Attempts Self-immolation
पीड़ित को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के नगीना में जमीन के दाखिल खारिज मामले में रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए एक परिवार ने तहसीलदार कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

हंगामे के दौरान परिवार के एक सदस्य ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने उसे समय रहते रोक लिया।

विज्ञापन

घटना नगर के मोहल्ला सरायमीर निवासी आदिल अब्बास, शाहनवाज हैदर, कमर हैदर और अली अब्बास से जुड़ी है, जो कई महिलाओं के साथ तहसील पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 26 जून को आपके शहर में क्या हुआ

परिवार का आरोप था कि उनकी बैनामा शुदा जमीन के दाखिल खारिज के एवज में तहसील के पेशकार ने 70 हजार रुपये रिश्वत ली, फिर भी गलत दाखिल खारिज कर दिया गया।

आक्रोशित परिजनों ने पहले तहसीलदार के कक्ष में, फिर बाहर धरना देकर हंगामा किया। इस बीच अली अब्बास ने आत्मदाह की कोशिश की, जिसे वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले गई।

तहसीलदार आशीष सक्सेना ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जमीन के दो बैनामे हुए थे और जो हिस्सा सही था, उसी के अनुसार दाखिल खारिज किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि न्यायिक कार्य में बाधा डालने का अधिकार किसी को नहीं है, हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed