Bijnor-Nageena Loksabha Seat: बिजनौर से चंदन चौहान और नगीना में चंद्रशेखर ने ओम कुमार को पीछे छोड़ा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगीना हाॅट सीट और बिजनाैर लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। यहां बिजनाैर सीट पर चंदन चाैहान को बढ़त मिली है जबकि नगीना पर चंद्रशेखर बढ़त बनाए हुए हैं।
विस्तार
नगीना लोकसभा सीट से चंद्रशेखर 51093 वोटो से आगे
नगीना सुरक्षित लोक लोकसभा सीट से आज सपा प्रत्याशी पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर को 159388 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी विधायक ओम कुमार को 108295 मत मिले। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 34604 मत अभी तक प्राप्त हुए।
बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह 4653 वोट अभी तक आए हैं। असपा प्रत्याशी चंद्रशेखर अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार से 51093 वोट से आगे चल रहे हैं। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा है और वोटो की संख्या आने पर समर्थकों को के चेहरे खिल रहे हैं।