फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor municipality will soon get approval for border expansion

बिजनौर नगर पालिका सीमा विस्तार को जल्द मिलेगी मंजूरी

Sun, 01 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bijnor municipality will soon get approval for border expansion
बिजनौर नगर पालिका सीमा विस्तार को जल्द मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका सीमा विस्तार जल्दी होने की उम्मीद है। शासन ने इसकी फाइल व नक्शे को तलब किया है। सीमा विस्तार की फाइल एक दशक से ज्यादा समय से लटकी हुई थी। अब शासन द्वारा इसकी फाइल मंगवाने से मामला जल्दी आगे बढ़ने की उम्मीद है। सीमा विस्तार होने से 12 गांव व करीब एक लाख की आबादी नगर पालिका सीमा में आ जाएगी।
बिजनौर नगर पालिका 100 साल से अधिक पुरानी है। कई दशक से नगर पालिका का सीमा विस्तार नहीं किया गया है। बसपा सरकार में साल 2007 में इसकी फाइल शासन में भेजी गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा व एमडी कॉलेज के प्रबंधक विदित कुमार लंबे समय से सीमा विस्तार कराने के लिए कोशिश कर रहे थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से सीमा विस्तार की फाइल की फिर से आगे बढ़ाने की कोशिश की गई। 2017 में निकाय चुनाव से पहले सीमा विस्तार का मुद्दा जोरों से उठा था। शासन ने अब सीमा विस्तार की फाइल व नक्शा खुद मंगवाया है। माना जा रहा है कि यूपी सरकार कई नगर पालिका का सीमा विस्तार को मंजूरी देने जा रही है। इसमें बिजनौर नगर पालिका भी शामिल है। अगले साल ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। शासन की मंशा चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल करने की है। इससे इन ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया नहीं करनी होगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अनुसार नगर पालिका सीमा विस्तार की फाइल व नक्शा शासन को भेज दिया गया है। शासन की तरफ से जो आपत्ति लगाई गईं थीं उनका भी निस्तारण कर दिया गया है। अब शासन स्तर से ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये गांव होंगे शामिल
सीमा विस्तार में गांव रशिदपुर गढ़ी, रामपुर बकली, मुकरपुर खेमा, लड़ापुरा, तैमूरपुर, रसूलपुर पिरथी, इस्लामपुर दीपा, फरीदपुर खेमा, फरीदपुर उद्दा, शहबाजपुर, कादरपुर जसवंत, झकडी बांगर गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुनी होगी आबादी
इस समय बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र की आबादी करीब एक लाख है। अगर सीमा विस्तार होगा तो आबादी करीब करीब दोगुनी यानी दो करीब दो लाख हो जाएगी। इस समय पालिका में 25 वार्ड हैं। बाद में इनकी संख्या बढ़ सकती है।

जनता को होगा फायदा
नगर पालिका सीमा विस्तार में शामिल गांवों की सूरत बदल जाएगी। वहां सड़क, पानी, सफाई आदि पर बहुत काम किया जाएगा। पेयजल के लिए नलकूप लगेंगे। इससे जनता को बहुत फायदा होगा।
मजबूती से उठाएंगे मामला
भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के अनुसार सीमा विस्तार का मामला मजबूती से शासन में उठाया जाएगा। जनता के हितों के मुद्दों पर तेजी से कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed