फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 'Mohammed Yunus should be picked up by sending army to Bangladesh', Dr. Praveen Togadia demanded

Bijnor: 'बांग्लादेश में सेना भेजकर मोहम्मद यूनुस को उठवा लेना चाहिए', डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सरकार से की मांग

Tue, 06 Jan 2026 06:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 06 Jan 2026 06:09 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। भारत सरकार के 1971 की तरह दखल देना चाहिए। 

विज्ञापन
Bijnor: 'Mohammed Yunus should be picked up by sending army to Bangladesh', Dr. Praveen Togadia demanded
बिजनौर में बात करते डॉ. प्रवीण तोगड़िया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जिस तरह से अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठवा लिया है, इस तरह से भारत सरकार भी सेना भेजकर हिन्दुओं पर अत्याचार कराने वाले मोहम्मद यूनुस को उठवा ले। भारत की सेना 1971 में बांग्लादेश में जाकर पराक्रम दिखा चुकी है। यह बात अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने एक प्रेस वार्ता में कही। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को बिजनौर पहुंचे डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश मे बहुसंख्यक बने रहने पर ही हिंदू सुरक्षित रह सकता है। हिंदुओं को सुरक्षित बनाए रखने के लिए कानून बनवाने के प्रयास में लगे हैं। कहा कि तीन से अधिक बच्चे होने पर सरकारी स्कूल में प्रवेश, सरकारी अस्पताल, नौकरी, राशन किसी भी सुविधा का लाभ नहीं मिलना चाहिए। साथ ही उनका वोट देने का अधिकार भी खत्म कर देना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बिजनौर, रामपुर और सहारनपुर आदि जिलों में हिंदुओं की आबादी कम होती जा रही है। बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से उनके पुराने पारिवारिक संबंध हैं। उम्मीद है कि वे उनकी मांग पर जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्दी लागू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शेख हसीना की नहीं बल्कि हिंदुओं की चिंता भी है। उन्होंने देश में 40 करोड़ की आबादी के ब्लड प्रेशर और शुगर की मरीज होने पर चिंता जाहिर की।
 
विज्ञापन

कहा कि वे हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करा रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोग हिंदुओं के घर जाएंगे और उन्हें स्वस्थ रहने को प्रेरित करेंगे। कहा कि किसानों को फसल के उचित दाम दिलाने के लिए कि हमारे राम अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा के साथ साथ महिला सुरक्षा पर भी काम किया जा रहा है। इस दौरान प्रांत महामंत्री गौरव राघव, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष देशराज चौहान, विकास सैनी, विनय चौधरी आदि रहे।


 

मुजफ्फरनगर में बोले तोगड़िया, लव जेहाद सामाजिक कैंसर 
प्रवीण तोगड़िया ने लव जेहाद को सामाजिक कैंसर बताया। कहा कि इस बीमारी का इलाज केवल डॉक्टर नहीं, बल्कि कानून और कड़ी कार्रवाई कर सकती है।
तोगड़िया सहारनपुर से मुरादाबाद जाते समय मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहे पर कुछ देर के लिए रुके थे। यहां उन्होंने कहा कि वह लव जेहाद का एक भी युवती को शिकार नहीं होने देंगे। मुजफ्फरनगर के 500 गांवों में हनुमान चालीसा का पाठ होना चाहिए। इस दौरान नरेंद्र पंवार, देशराज चौहान, पवन मित्तल, बालेंद्र, मिथुन, सोनू धीमान, अमरीश, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed