फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Mobile thief ran away from the police station, police chased, caught

Bijnor: थाने से भागा मोबाइल चोर, पुलिस ने पीछा किया तो चला दिया छुरा, दो सिपाही लहूलुहान

Fri, 30 Aug 2024 10:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 30 Aug 2024 10:02 PM IST
सार

मोबाइल चोरी का आरोपी थाने से भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो जेब से छुरी निकालकर हमला कर दिया। दो सिपाही घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bijnor: Mobile thief ran away from the police station, police chased, caught
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पुलिस अभिरक्षा में बैठे मोबाइल चोरी करने के आरोपी युवक ने थाने की दीवार फांद कर भागने का प्रयास किया। दो पुलिसकर्मी उसे पकड़ने दौड़े तो युवक ने छुरी से हमला कर दिया। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने दो मोबाइल चोरी कर लिए। आरोपी शोभित सैनी निवासी मोहल्ला तराई को पकड़ कर पुलिस ने थाने लाकर बैठा दिया। थोड़ी देर बाद युवक ने थाने की दीवार फांद कर भागने का प्रयास किया। हेड मुहर्रिर सुधीर जादौन और मुंशी ओमवीर सिंह ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो युवक ने छुरी से दोनों पर हमला कर दिया।

दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पहले भी कई बार चोरी के मामले में थाने आ चुका है। सीओ सर्वम सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक से बात कर जांच कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed