फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Meerut-Pauri Highway reopens for cars and bikes, officers panicked after Ganga barrage seepage

UP: बाइक और कारों के लिए खुला मेरठ-पौड़ी हाईवे, गंगा बैराज तटबंध से रिसाव पर अफसर भी घबराए

Tue, 09 Sep 2025 11:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 09 Sep 2025 11:39 AM IST
सार

बिजनौर गंगा बैराज के तटबंध पर सोमवार देर शाम पानी रिसने से अफसर घबराकर जिला मुख्यालय लौट आए और हाईवे बंद कर दिया गया था। हालांकि मंगलवार सुबह हालात सुधरने पर मेरठ-पौड़ी हाईवे को कार और बाइक के लिए खोल दिया गया, बस और ट्रकों की आवाजाही अभी बंद है।

विज्ञापन
Bijnor: Meerut-Pauri Highway reopens for cars and bikes, officers panicked after Ganga barrage seepage
बिजनौर में कटान कर रही गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध पर मंडरा रहे खतरे ने सोमवार की देर शाम प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। कटान बढ़ने और तटबंध से पानी रिसने के बाद मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को तत्काल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। आशंका थी कि यदि तटबंध टूट गया तो पानी सीधे हाईवे पर आ सकता है, इसलिए शाम को ही कार और बाइक समेत सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।

विज्ञापन


स्थिति बिगड़ते देख अफसर भी तटबंध को छोड़कर जिला मुख्यालय लौट आए थे। देर रात आसपास के गांवों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया था। हालांकि रात को अचानक मिट्टी का ढेर गिरने से वह रास्ता खुद-ब-खुद बंद हो गया, जिससे पानी का बहाव रुक गया और बड़ा खतरा टल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब हालात का दोबारा जायजा लिया गया तो रिसाव का रास्ता बंद पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और सुबह करीब नौ बजे हाईवे को कार और बाइक जैसे छोटे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया। बस और ट्रकों का संचालन फिलहाल अग्रिम आदेशों तक बंद रहेगा। इसी के साथ प्रशासन ने कटान रोधी कार्य भी दोबारा शुरू करा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed