{"_id":"6739cd68a202ef4ac306db4c","slug":"bijnor-married-brother-s-sister-in-law-posted-status-on-whatsapp-mother-and-sister-consumed-sulfas-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी सुसाइड केस: महिलाएं बोलीं- बेटे की लव मैरिज से ऐसी कैसी नाराजगी, कि जान ही दे दी... गलत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी सुसाइड केस: महिलाएं बोलीं- बेटे की लव मैरिज से ऐसी कैसी नाराजगी, कि जान ही दे दी... गलत किया
Sun, 17 Nov 2024 04:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 17 Nov 2024 04:37 PM IST
सार
मां-बेटी की मौत पर पड़ोस की महिलाओं ने कहा कि बेटे ने बिरादरी में ही शादी की थी, और वो भी गांव के बाहर की लड़की से। आजकल तो लोग गांव में ही गोत्र में शादी कर रहे हैं। मां-बेटी को ऐसा नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन
मां-बेटी की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटी समेत आत्महत्या करने वाली उषा देवी के बेटे गौरव ने 13 नवंबर को प्रेम विवाह कर लिया था। उसने कोर्ट में अपने बड़े भाई की साली से शादी की थी। इससे पहले चार नवंबर को परिवार वालों ने गौरव का रिश्ता हल्दौर थाना क्षेत्र में तय कर दिया था। मगर, गौरव के व्हाट्सएप पर प्रेम विवाह की जानकारी मिलने पर मां-बेटी इस कदर नाराज हो गईं कि जहर खाकर जा दे दी।
विज्ञापन
एएसपी सिटी ने बताया कि परिवार के लोगों से बात करने पर मालूम हुआ कि परिजनों ने जहां से गौरव का रिश्ता तय किया था, वहां शादी करने के लिए वह तैयार नहीं था। परिवार के लोग उसकी प्रेमिका से शादी पर राजी नहीं थे। गौरव अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था, वह दिल्ली में था।
उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया हुआ फोटो लगा रखा था। बेटे के अपनी मर्जी से शादी करने से आहत मां उषा और बहन स्वाति से आत्महत्या कर ली।

महिलाएं बोलीं- मां-बेटी को ऐसा नहीं करना चाहिए था
उषा और स्वाति की मौत परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के घर पहुंची कुछ महिलाएं बोल रही थीं कि अब तो गांव के गांव में भी लोग शादी कर रहे हैं। मगर यह तो बाहर से लाया था। मां-बेटी को ऐसा आत्मघाती कदम नहीं उठाना चाहिए था।

बेटा घर आ जाता तो शायद बच जाती मां-बेटी की जान
आत्महत्या करने से पहले उषा देवी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में खिलौनों का काम करने वाले अपने छोटे बेटे सौरभ से फोन पर बात की थी। घरेलू विवाद सुनकर सौरभ ने अपनी मां से घर आने की बात कही। मगर, उषा ने उसे उस दिन आने से मना कर दिया। मां की बात मानकर सौरभ घर नहीं आया। इसके बाद शाम को उसकी मां और बहन ने जंगल जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सौरभ ने बताया कि अगर वह घर आ जाता तो अपनी मां को समझाने का प्रयास करता। शायद आज उसकी मां और बहन जिंदा होती।

मां और बहन के शव देख बेहोश हो गए दोनों बेटे
दो दिन से लापता मां-बेटी का शव उन्हीं के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों बेटे मां और बहन का शव देखकर घटना स्थल पर ही बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मंडावर पुलिस को दी।

ये है मामला...
गांव शहजादपुर में एक युवक ने घर से फरार होकर बड़े भाई की साली से प्रेम विवाह कर लिया। इससे आहत होकर युवक की मां और बहन ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के शव अपने ही गन्ने के खेत में पड़े मिले।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी उषा देवी (50) पत्नी रामपाल उर्फ मुन्नू और स्वाती (21) पुत्री मुन्नू बृहस्पतिवार शाम चार बजे घर से लापता हो गई थीं। शनिवार सुबह गांव की महिलाएं चारा लेने जंगल गईं तो मुन्नू के गन्ने के खेत में ही मां और बेटी के शव पड़े मिले। मौके पर सल्फास का पैकेट, गिलास और पेय पदार्थ जीरा वाली बोतल पड़ी मिली। एएसपी ने बताया कि उषा के बेटे गौरव ने बड़े भाई की साली से विवाह कर लिया था, जिससे नाराज होकर यह मां-बेटी ने यह कदम उठाया।