फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: man died in suspicious circumstances, there was chaos in the family

Bijnor: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 12 Jun 2023 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Jun 2023 03:06 PM IST
सार

बिजनौर के शेरकोट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह कुछ ही दिन पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। बताया गया कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Bijnor: man died in suspicious circumstances, there was chaos in the family
बिजनौर में गुलदार ने मासूम बच्ची को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शेरकोट थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के लोगों का कहना है कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। क्योंकि वह दो दिन पहले अपनी पत्नी को स्योहारा ससुराल में छोड़ कर आया था। तभी से वह गुमसुम रह रहा था। पत्नी के जाने के बाद बताया गया कि रविवार देर शाम उसने जमकर शराब पी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव उमरपुर आसा निवासी जोगिंदर (38) अलग रहता था। उसकी पत्नी एक साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसने दूसरी शादी स्योहारा से की थी। दोनों पति-पत्नी ठीक-ठाक रहे थे। दो दिन पहले जोगिंदर अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ कर आया था। वह तभी से गुमसुम रह रहा था।
विज्ञापन


बताया गया कि इस दौरान उसने रविवार देर शाम शराब पी। उसके बाद वह अपने घर सोने चला गया। सुबह मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed