फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: man beaten to death in mandawar area, case filed against three

बिजनौर : मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 23 May 2021 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 May 2021 11:34 AM IST
सार

आरोप है कि शोर सुनकर मदन सिंह के दो लड़के रवि और नीतिश डंडे लेकर वहां पहुंच गए। तीनों बाप-बेटों ने मिलकर मदन को पीटना शुरू कर दिया

विज्ञापन
Bijnor: man beaten to death in mandawar area, case filed against three
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में देर रात एक व्यक्ति की लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि  मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चाठा में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे व्यक्ति का विरोध किया तो उसने अपने दो बेटों के साथ मिलकर उसे पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके दो बेटे फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक ग्राम रामपुर चाठा निवासी मुकेश शनिवार की रात करीब नौ बजे नशे की हालत में अपने घर जा रहा था। इस दौरान घर के बाहर खड़े 48 वर्षीय मदन सिंह पुत्र झबरे सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज को लेकर दोनों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि शोर सुनकर मदन सिंह के दो लड़के रवि और नीतिश डंडे लेकर वहां पहुंच गए। तीनों बाप-बेटों ने मिलकर मदन को पीटना शुरू कर दिया। सिर में डंडे लगने से मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद मुकेश और उसके बेटे रवि और नीतिश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


मंडावली थाना प्रभारी हिमांशु चौहान का कहना है कि आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दोनों बेटे फरार है, उनकी तलाश की जा रही है। मृतक के भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed