फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Mahapanchayat Update: Gaurav Tikait and Jayant Chaudhary has targeted on BJP goverment

महापंचायत में पहुंचे गौरव टिकैत, जय जवान, जय किसान के नारों से गूंज उठा मैदान, जयंत चौधरी बोले...

Mon, 01 Feb 2021 06:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Feb 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Mahapanchayat Update: Gaurav Tikait and Jayant Chaudhary has targeted on BJP goverment
मंच से बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में आज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसान सम्मान महापंचायत हुई। महापंचायत में भारी संख्या में किसान पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार को जमकर घेरा।

विज्ञापन


भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंचे तो जय जवान, जय किसान के नारों से मैदान गूंज उठा। गौरव टिकैत ने कहा कि किसान किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं। सरकार किसानों के आंदोलन को खालिस्तानियों का आंदोलन बताकर तांडव मचाने की कोशिश कर रही है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसान हर हाल में कृषि कानूनों को वापस कराकर ही दम लेंगे। उधर, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जो जमीन किसानों को चौधरी चरण सिंह ने दिलाई थी आज वो खतरे में है। किसान की जमीन पर सभी की नजर है। लेकिन सरकार भूल गई है कि किसान हनुमान हैं, किसानों को हनुमान बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंका जलानी होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी ने किसान महापंचायत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आज हमारा अन्नदाता परेशान है। रोड पर बैठा हुआ है। हम सरकार से मांग करते हैं कि अन्नदाताओं को परेशान न किया जाए। उनकी जो भी मांगे हैं। उसको तुरंत पूरा किया जाए। किसान ही है जो सबका पेट भरने का काम करता है। अगर किसान अन्न न उगाए तो किसी का भी पेट भर नहीं पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर महापंचायत में उमड़ा किसानों का सैलाब, वक्ता बोले-टिकैत के आंसुओं ने खोलीं देश की आंखें, नहीं हटेंगे पीछे

हुसैन अहमद अंसारी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार देश में विकास नहीं, जाति वाद का जहर घोल कर फिर से यूपी में सत्ता हथियाने की फिराक में है। इस बार ऐसा नहीं होगा।

उधर, प्रशासन ने बिजनौर की ओर जाने वाली रोडवेज बस समेत बड़े वाहनों को जलालाबाद नहर बाईपास मार्ग पर रोक दिया। जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किरतपुर और उसके आसपास के यात्रियों को घर जाने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ा। 


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, ऐसे बुलाए जाते थे ग्राहक

प्रशासन सोमवार को बिजनौर में किसान महापंचायत को देखते हुए सतर्क रहा। पुलिस प्रशासन ने बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, मवाना, दिल्ली जाने वाले बड़े वाहनों रोडवेज, टैंकर, ट्रक आदि को दोपहर 12 बजे से जलालाबाद नहर बाईपास मार्ग पर रोक दिया। करीब पांच घंटे के बाद हाईवे पर रोके गए वाहनों को गंतव्य के लिए जाने की अनुमति मिली। 

पौड़ी डिपो, कोटद्वार डिपो, गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बसों में बैठे यात्री पंकज नेगी, सतेश्वरी देवी, सुनील कुमार, सुनीता देवी, सुभाष, विपिन रावत ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने से वह देर शाम तक भी दिल्ली नहीं जा सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed