फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Mahapanchayat of farmers at Bilai Mill, hundreds of farmers gathered demanding payment of arrears

Bijnor: बिलाई मिल पर किसानों की महापंचायत, बकाया भुगतान की मांग लेकर जुटे सैंकड़ों किसान, यार्ड पर सन्नाटा

Mon, 16 Jan 2023 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Jan 2023 01:59 PM IST
सार

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बिलाई चीनी मिल पर आयोजित महापंचायत में किसानों द्वारा मिल केन यार्ड गन्ना लेकर नहीं पहुंचने पर पसरा सन्नाटा। हल्दौर।

विज्ञापन
Bijnor: Mahapanchayat of farmers at Bilai Mill, hundreds of farmers gathered demanding payment of arrears
धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के हल्दौर में बजाज हिन्दुस्तान चीनी मिल द्वारा किसानों के गन्ने का पिछले वर्ष व चालू सत्र का मय ब्याज सहित समस्त बकाया भुगतान को लेकर सोमवार की दोपहर एक बजे मिल गेट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने मिल गेट पर स्थित गांव नसीरपुर नैन सिंह निवासी किसान घसीटा सिंह की मूर्ति पर  माल्यार्पण कर महापंचायत का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा बिलाई चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान को लेकर दो जनवरी से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बिलाई चीनी मिल पर किसानों के गन्ने का समस्त बकाया मय ब्याज सहित दिलाए जाने को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने मिल गेट पर स्थित गांव नसीरपुर नैन सिंह किसान घसीटा सिंह मूर्ति पर माल्यार्पण कर महापंचायत का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि मिल द्वारा किसानों के गन्ने का गत वर्ष व चालू सत्र समेत करीब 240 का भुगतान न मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। मिल द्वारा किसानों के गन्ने का गत वर्ष व चालू सत्र का समस्त बकाया भुगतान मय ब्याज सहित मिल जाता तो धरना प्रदर्शन की जरूरत नहीं पड़ती।

महापंचायत पर किसानों द्वारा मिल के केन यार्ड पर सन्नाटा पसरा रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ बिट्टू चौधरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा, जिला संयोजक भीम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि मिल द्वारा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने किसानों को बैंकों व साहूकारों से अपने परिवार के पालन पोषण के लिए कर्ज लेने को विवश होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed