फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Love marriage two years ago... He stabbed his wife with a knife in her chest, turned it around

Bijnor: दो साल पहले लव मैरिज... पत्नी के सीने में चाकू घोंपकर घुमा दिया, सांसें थमने तक रुका, फिर भाग गया

Wed, 16 Oct 2024 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Oct 2024 11:24 PM IST
सार

रणधीर और शैंकी का प्यार दो साल में ही इस मोड़ पर पहुंच गया कि आपस में मनमुटाव रहने लगा। इसके बाद रणधीर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। बुधवार को उसने शैंकी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Bijnor: Love marriage two years ago... He stabbed his wife with a knife in her chest, turned it around
रणधीर और शैंकी की एक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर शहर के गांव अगरी में अपने मायके आई एक युवती की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आपस में कहासुनी के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

ग्राम अगरी निवासी रणधीर ने अपनी बेटी दिव्यांशी उर्फ शैंकी (20) की शादी दो साल पहले गौरव पुत्र रणधीर निवासी इनामपुरा से की थी। बुधवार की सुबह रणधीर अपनी पत्नी शैंकी को लेकर ससुराल आया। जिसे छोड़ने के बाद कहीं चला गया। शाम के वक्त फिर से शराब के नशे में रणधीर ससुराल पहुंचा। इसी बीच उसकी अपनी पत्नी शैंकी से कहासुनी हुई। उसने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर शैंकी के सीने घोंप दिया और घुमा दिया। शौंकी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मगर कुछ दिनों से आरोपी और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसे लेकर दोनों में मनमुटाव रहने लगा था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर एएसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल उदय प्रताप मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed