फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard trapped in cage in Matauraman village of Bijnor, Forest Department claims capture

Bijnor: मटौरामान गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग ने किया पकड़ने का दावा

Sat, 14 Mar 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Mar 2026 10:41 AM IST
सार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के मटौरामान गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। तीन दिन पहले गन्ने के खेत में शावकों के साथ देखे जाने के बाद विभाग ने पिंजरा लगाया था।

विज्ञापन
Bijnor: Leopard trapped in cage in Matauraman village of Bijnor, Forest Department claims capture
पिंजरे में कैद हुआ गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के मटौरामान गांव में शुक्रवार देर रात वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से गांव और आसपास के इलाकों में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

विज्ञापन


शनिवार सुबह गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम पिंजरे सहित गुलदार को वन रेंज कार्यालय ले जा रही है। अधिकारियों के अनुसार गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Police Exam: विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा जारी, सख्त चेकिंग, कानों में झांका तो महिलाओं के जूड़े तक खुलवाए 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले शावकों के साथ दिखा था गुलदार
जानकारी के अनुसार करीब तीन दिन पहले मटौरामान गांव में हितेश्वर चौधरी के गन्ने के खेत में एक गुलदार अपने तीन शावकों के साथ देखा गया था। खेत में गुलदार दिखने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। हालात को देखते हुए टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने का निर्णय लिया।

शुक्रवार शाम लगाया गया था पिंजरा
वन विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम गांव में एक पिंजरा लगाया था। देर रात किसी समय गुलदार उस पिंजरे में कैद हो गया। शनिवार सुबह इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

आसपास के जंगलों में अब भी गुलदार होने की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के जंगलों में अभी भी कई गुलदार देखे जा रहे हैं। ऐसे में लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अलग अलग स्थानों पर पिंजरे लगाने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके और क्षेत्र में फैला भय समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed