फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Leopard attacked woman, claw stuck in scarf, forest personnel saved her life by firing

Bijnor: महिला पर तेंदुए ने किया हमला, दुपट्टे में फंसा पंजा, वन कर्मियों ने फायरिंग कर बचाई जान

Sun, 25 Aug 2024 08:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 25 Aug 2024 08:23 PM IST
सार

एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने फायरिंग कर तेंदुए को भगाया। 

विज्ञापन
Bijnor: Leopard attacked woman, claw stuck in scarf, forest personnel saved her life by firing
गांव जलालपुर भूड़ के जंगल में ड्रोन से तेंदुए की तलाश की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिर की सफाई कर रही महिला पर गुलदार (तेंदुए) ने झपट्टा मार दिया। गुलदार के पंजे में दुपट्टा फंसा तो महिला की चीख निकल गई। पास में ही मौजूद वन विभाग की टीम ने फायरिंग करते हुए गुलदार को खदेड़ा। वहीं पांच सौ मीटर दूर भी गुलदार ने एक दुधिये पर हमले का प्रयास किया। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े तो गुलदार भाग निकला।
विज्ञापन

 

रविवार सुबह करीब छह बजे गांव का ही गजेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर अपनी दूध की डेयरी पर जा रहा था। गुलदार ने उस पर हमला कर घायल करने का प्रयास किया। उसकी चीख निकल जाने पर लोग लाठी डंडे लेकर दौड़कर मौके पर पहुंचे। शोर मचाकर गुलदार को भगाया और उसकी जान बचाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव के जंगल में भगवान शिव का मंदिर है। विनोद देवी मंदिर में सफाई करने पहुंची। वहां पर मौजूद वन कर्मचारियों ने महिला को जाने से मना किया। लेकिन वह नहीं मानी। मंदिर परिसर में सफाई करते हुए एक गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि गुलदार के पंजे में महिला का दुपट्टा आकर फंस गया। इससे महिला को कुछ समय मिल गया। महिला की चीख सुनकर कुछ दूर मौजूद वन कर्मी आ गए। उन्होंने फायरिंग कर गुलदार को भगाया और उसकी जान बचाई। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
 
विज्ञापन

चार दिन पहले गुलदार के हमले में जा चुकी किसान की जान
गांव जलालपुर भूड़ निवासी किसान पीयूष कुमार उर्फ पिंकी को 22 अगस्त को जंगल में गुलदार ने मार डाला था। ग्रामीणों को सरकारी नलकूप के समीप स्थित झाड़ी में उसका शव पड़ा मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed