फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Laborers house collapsed due to rain, the family saved their lives by running away

Bijnor: बारिश के कारण भरभराकर गिरा मजदूर का मकान, परिवार ने भागकर बचाई जान

Wed, 12 Jul 2023 09:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार शाम को एक मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गरीब मजदूरों की मदद करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Bijnor: Laborers house collapsed due to rain, the family saved their lives by running away
bijnor news - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

बिजनौर जनपद में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां बारिश के कारण एक मकान भरभराकर धराशायी हो गया। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

बिजनौर जनपद के गांव जलीलपुर में स्वर्गीय धर्मसिंह की पत्नी सुमंत्रा अपनी बेटी करीना के साथ रहती हैं। लगातार बारिश के चलते बुधवार को देर शाम अचानक मकान गिरना शुरू हो गया।

विज्ञापन


मां बेटी ने मकान से निकलकर जान बचाई। सुमंत्रा के अनुसार मकान के नीचे दबकर मकान में रखा खाने पीने तथा सोने का सामन दब कर क्षतिग्रस्त हो गया। सुमंत्रा व उनकी पुत्री सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमंत्रा के पुत्रों अशोक व सुभाष के मकानों की पीछे की दीवार भी भरभरा कर गिर गई जिससे पूरे परिवार के लिए संकट पैदा हो गया।

बारिश के मौसम में डर के चलते पूरे परिवार ने पड़ोसियों के यहां शरण ली है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गरीब मजदूरों की मदद करने की गुहार लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed