फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Inter student beaten to death with sticks, two friends also injured

Bijnor: इंटर के छात्र की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या, दो साथी भी घायल, जिंदगी के आखिरी दिन दी थी अंतिम परीक्षा

Sat, 09 Mar 2024 10:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2024 10:27 AM IST
सार

बिजनौर में कार सवार युवकों ने पहले युवक की बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद इंटर के छात्र को घेरकर लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र के दो साथी भी हमले में घायल हो गए। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन
Bijnor: Inter student beaten to death with sticks, two friends also injured
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में विवाह समारोह में हुई कहासुनी के बाद पीछा कर रहे दो कार सवारों ने बाइक सवार छात्र और उसके दो साथियों को टक्कर मार दी। फिर लाठी डंडों से हमला किया। इसमें छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी घायल हैं। उधर, कार पलटने से उसमें सवार दोनों आरोपी युवक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव भरैरा निवासी गुलशन (19) पुत्र अजीत गुरुवार शाम गांव के ही अपने साथी अनिकेत (20) पुत्र राजाराम और मुकुल (19) पुत्र सुनील बिजनौर शहर में एक मंडप में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात में करीब साढ़े 11 बजे गुलशन, अनिकेत और मुकुल बाइक से लौट रहे थे।

विज्ञापन

आरोप है कि मंडप में डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने कार से उनका पीछा किया। गांव भरैरा के पास नहर पुल पर पहुंचते ही कार सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गिरने के बाद तीनों पर लाठी-डंडों से हमला भी किया गया। इसमें बाइक सवार गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेत और मुकुल गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उधर, कार की टक्कर से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। नहर पुल की दीवार भी टूटकर नहर में जा गिरी। पुल से चंद कदमों की दूरी पर कार भी पलट गई। कार पलटने से उसमें सवार रुपेश पुत्र शिवकुमार निवासी कांशीराम काॅलोनी बिजनौर और संजीव भी घायल हो गए। इस घटना में घायल चारों युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुलशन के भाई अभिषेक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार सवार संजीव और रुपेश के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गुलशन बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। गुरुवार को ही परीक्षा खत्म हुई थी। उसने परीक्षा का अंतिम पेपर अपनी जिंदगी के आखिरी दिन ही दिया। दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ शाम को बिजनौर शादी में आया और लौटते हुए हत्या कर दी गई।

गुलशन के भाई अभिषेक की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कार सवार दोनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाए गए है। आरोप लगाया कि मंडप के बाहर कहासुनी के बाद जानबूझकर बाइक में कार से टक्कर मारी गई।

टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार गुलशन, अनिकेत और मुकुल नीचे गिर गए तो उन पर लाठी डंडों और सरियों से हमला बोल दिया। इसमें गुलशन की मौत हो गई। यह भी आरोप है कि कार सवारों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया था। पुलिस हादसा या हत्या समेत अन्य सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

मंडप में डांस को लेकर हुआ था विवाद
गांव भरैरा के तीनों युवकों और दूसरे पक्ष के दोनों युवकों के बीच मंडप में डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त तो बीच बचाव करा दिया गया, बाद में तीनों युवक बाइक लेकर अपने गांव के पास पहुंचे तो पीछे आए युवकों ने कार से बाइक में टक्कर मार दी।

कार सवार घायलों को तुरंत निकाल लाए थे उनके साथी
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो चुकी थी। बताया गया कि कार में फंसे दोनों घायलों को कुछ देर बाद ही बाइक से आए उनके साथी निकाल लाए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि कार सवार भी नशे की हालत में थे।

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। घटना में बाइक सवारों समेत चार घायल भी हुए हैं। तहरीर के आधार पर कार सवार दो लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed