{"_id":"66737e533ae73d266f020f0e","slug":"bijnor-inspector-asked-for-expensive-liquor-sp-sent-suspension-order-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor : दरोगा ने भाजपा नेता से मांगी महंगी शराब, एसपी ने भेजा निलंबन का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor : दरोगा ने भाजपा नेता से मांगी महंगी शराब, एसपी ने भेजा निलंबन का आदेश
Thu, 20 Jun 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:27 AM IST
सार
महंगी शराब की दो बोतलों की डिमांड करने पर मंडावर कस्बा प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिजनौर में रेड लेबल की ख्वाहिश करना एक दरोगा को भारी पड़ गया है। महंगी शराब की दो बोतलों की डिमांड करने पर मंडावर कस्बा प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
कस्बा प्रभारी ने भाजपा नेता से शराब की दो बोतल मांग ली थी, जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि फोन पर भाजपा नेता से दरोगा की हुई उक्त बातचीत पिछले साल नवंबर की है।
विज्ञापन
मगर अब दरोगा उम्मीद पर खरे नहीं उतरे तो ऑडियो को वायरल कर दिया गया। दरोगा धर्मेंद्र गिरी ने फोन पर बीजेपी नेता मोहम्मद अजमल उमर से रेड लेबल शराब की दो बोतल की मांग की।
विज्ञापन
यह ऑडियो बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले संज्ञान लिया और दरोगा को निलंबित कर दिया।