{"_id":"6a328685979dc0dca409adbd","slug":"bijnor-injured-leopard-caught-in-forest-dies-it-had-attacked-and-injured-two-forest-workers-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: जंगल में पकड़े गए जख्मी तेंदुए की मौत, जाल डालते समय गिरे दो वनकर्मियों पर हमला कर किया था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: जंगल में पकड़े गए जख्मी तेंदुए की मौत, जाल डालते समय गिरे दो वनकर्मियों पर हमला कर किया था घायल
Wed, 17 Jun 2026 05:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:05 PM IST
सार
बिजनौर के गांव उधोवाला में एक गुलदार (तेंदुए) को वनकर्मियों ने पकड़ने के जाल फेंका था। वन कर्मियों के साथ ही गुलदार भी घायल हुआ था। रात को उसे उपचार नहीं मिल सका, बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अफजलगढ़ के गांव उधोवाला राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से वन विभाग द्वारा पकड़े गए जख्मी गुलदार की बुधवार सवेरे करीब चार बजे मौत हो गई। गुलदार ने उस पर जाल फेंक रहे वनकर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
गांव के समीप अशोक के खेत में ग्रामीणों ने मंगलवार को एक जख्मी गुलदार देखकर वन विभाग को सूचना दी थी। वन विभाग की टीम ने जाल लगे ट्रैक्टर पर चढ़कर गुलदार को जाल में फंसाने का प्रयास किया था। इसी दौरान वन रक्षक मुजीबुर्रहमान व विवेक कुमार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर गए थे। गुलदार ने मुजीबुर्रहमान पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात शाम साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर पीली डैम वन चौकी ले गई थी। गुलदार जख्मी था और रात होने के कारण उपचार नहीं हो सका। सुबह को उसका उपचार किया जाना था। बुधवार सुबह चार बजे गुलदार ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सकों के पैनल से गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुलदार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दूसरी ओर, गुलदार पर जाल डालते समय हमले में घायल वन रक्षक मुजीबुर्रहमान रहमान का बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
सलावत नगर में लगातार नजर आ रहा गुलदार
गांव सलावत नगर स्थित आम के बाग में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है जो लोगों पर भी हमलावर हो रहा है। पूर्व में वह एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर चुका है। सलावतनगर निवासी खुर्शीद बाइक से जाते हुए जितेंद्र कुमार जैन के बाग के पाास पहुंचे तो गुलदार ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। अजहर, मोहम्मद इदरीश, दिलशाद, कुतुबुद्दीन व खुर्शीद आदि का कहना है कि आम के बाग के आसपास लगातार गुलदार नजर आ रहा है। वह शिकार की तलाश में घूम रहा है। चार दिन पूर्व उसने नगर निवासी मोहम्मद इदरीश उर्फ बुला पर भी हमला कर घायल कर दिया था।

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से आम के बाग अथवा आसपास पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने टीम भेजकर गश्त बढ़ाने की बात कही है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।